spot_img

Kolkata : रांची में होगी इंडी गठबंधन की बैठक, नहीं जाएंगी ममता

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के बीच विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन की बैठक रांची में होने जा रही है। इसमें भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं जाएंगी। रांची में सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की ओर से बैठक का आयोजन किया गया है।

इस बैठक के लिए देश के सभी विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल को भी न्योता दिया गया है। खासतौर पर ममता बनर्जी को बुलावा भेजा गया है लेकिन पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी बड़े नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर जोड़ासांको के तृणमूल विधायक विवेक गुप्ता को पार्टी प्रतिनिधि के रूप में भेजने का निर्णय लिया गया है।

तृणमूल ने शनिवार को जानकारी दी है कि वह रविवार को रांची में होने वाली बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। लोकसभा चुनाव के बीच यह गठबंधन की बैठक हो रही है। इससे पहले विपक्षी दलों के गठबंधन की आखिरी बैठक 31 मार्च को दिल्ली में हुई थी। उस समय तृणमूल के राज्यसभा नेता डेरेक ओ ब्रायन ने उस बैठक में तृणमूल का प्रतिनिधित्व किया था।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ अंबा ऑटो सेल्स का आईपीओ

5 मई को हो सकती है लिस्टिंगनई दिल्ली : (New Delhi) ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड (Amba Auto Sales...

Explore our articles