spot_img

Biswanath : मां और बेटे ने एकसाथ पास किया मैट्रिक

बिश्वनाथ : मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो शिक्षा के मामले में कोई बाधा नहीं आ सकती। यह आज बिश्वनाथ में देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में मैट्रिक परीक्षा में विश्वनाथ की झरना सैकिया ने दूसरा स्थान हासिल कर बिश्वनाथ का नाम रोशन किया है। साथ ही बिश्वनाथ में दो अन्य परीक्षार्थियों के रिजल्ट को लेकर भी काफी चर्चाएं हुई हैं। मैट्रिक में मां-बेटे ने एकसाथ सफलता हासिल की है। बेटे मुशर्रफ आलम ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की जबकि मां लुतुफा बेगम ने हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में दूसरा स्थान हासिल किया। मां और बेटा एक साथ पढ़ते थे। एक ही किताब मां और बेटे ने पढ़ी। हालांकि, उनके बेटे मुशर्रफ ने दिन में छह घंटे पढ़ाई की लेकिन मां ने घर का काम करने के बाद मिले समय में ही अध्ययन करके स्वागुरी और विश्वनाथ का नाम रोशन किया है।

New Delhi : सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा...

Explore our articles