जींद : सोमवार को पुलिस अधीक्षक कायार्लय के बाहर गांव दरियावाला के ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि सवा महीना पहले गांव के ही भाइयो पर हमला किया गया था। जिसमें पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तार लोगों का लॉकअप में ही जश्र मनाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
ग्रामीणों ने एसपी को वीडियो सौंप हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। गांव दरियावाला के ग्रामीण सोमवार को एसपी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और नारेबाजी की। ग्रामीण भूप सिंह ने बताया कि उसके दो भाइयों पर सवा माह पहले कुछ लोगों ने हमला किया था। जिसका मामला भी दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपितों को काबू किया गया। जिन्हें लॉकअप में बंद किया गया। कुछ लोग अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच नही की। बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया जिसमें गिरफ्तार किए गए छह आरोपित लॉकअप में ही जश्न मनाते दिख रहे हैं। पुलिस अन्य आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नही कर रही है और उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। एसपी सुमित कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।


