spot_img

Chennai : दक्षिण रेलवे ने रखरखाव को लेकर कुछ ट्रेनों को पूर्ण अथवा आंशिक रूप से किया रद्द

चेन्नई : दक्षिणी रेलवे ने रविवार को कहा कि चेन्नई डिवीजन में विभिन्न खंडों पर अप्रैल महीने के लिए रखरखाव कार्यों के तहत कुछ ट्रेनों को पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। दक्षिण रेलवे ने आशिक तथा पूर्ण रूप से रद्द किए जाने वाले सभी ट्रेनों का विवरण जारी किया है जिसे यात्री ऑनलाइन भी देख सकते हैं और उसी अनुसार से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

दक्षिण रेलवे के सूत्रों के अनुसार, ट्रेन नंबर 06417, 06418 , 06736 और 06735 पूरी तरह से रद्द कर दी गई है। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि ट्रेन नंबर 12608 तथा 12680 आंशिक रूप से रद्द की गई है। इसी क्रम में ट्रेन नंबर 12609 एवं 12679 आंशिक रूप से रद्द रहेगी। विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नंबर 12607 आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12610 आंशिक रूप से रद्द रहेगी। संपूर्ण विवरण दक्षिण रेलवे के साइट पर देखा जा सकता है।

Explore our articles