spot_img

Mumbai: पूर्व चिकित्सा अधिकारी ने कमाए डेढ़ करोड़,मामला दर्ज

मुंबई:(Mumbai) कोंकण डिवीजन (Konkan division) में रायगढ़ जिले के पनवेल के उप जिला चिकित्सालय के तत्कालीन चिकित्सा अधिकारी 57वर्षीय डाक्टर विजय एकनाथ गवली और उनकी धर्मपत्नी उसी अस्पताल की अधीक्षक 54वर्षीय वर्षा विजय गवली ने अपने कार्यकाल में 1करोड़ 52लाख 40हजार 530रुपए का भ्रष्टाचार किया था।रायगढ़ के भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा उनके विरुद्ध में1जनवरी 2008से19सितंबर 2018के मध्य अपने पद का दुरुपयोग किए जाने के मामले में पेण पुलिस स्टेशन में कल 10अप्रैल 2024 को मामला दर्ज कराया है।

ठाणे स्थित भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा आज बताया है कि विगत 19 सितंबर 2018को पनवेल उप जिला चिकित्सालय के पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय एकनाथ गवली पर रिश्वत लेने पर मामला दर्ज कराया गया था,तब ज्ञात हुआ था कि लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में डाक्टर विजय गवली के साथ उनका परिवार भी दोषी है।

बताया जाता है कि डाक्टर विजय गवली ने अपने शासकीय कार्यकाल में अपने सेवाकाल में एक करोड़ 52लाख40हजार 530रुपए की हेराफेरी की थी जो कुल प्राप्त होने वाले राजस्व का 44.56 प्रतिशत भाग है।

उल्लेखनीय है कि डाक्टर विजय गवली और उनकी धर्मपत्नी अस्पताल की अधीक्षक वर्षा विजय गवली दोनो ही पेण में शंकर नगर के वर्षा बंगले में रहते हैं।पनवेल उप जिला चिकित्सालय के तत्कालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय गवली और उनकी धर्मपत्नी पूर्व चिकित्सा अधीक्षक श्रीमती वर्षा विजय गवली पर कल 10अप्रैल 2024को भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक नियम 1988 संशोधन नियम 2018 धारा एक तथा दो के तहत पेण पुलिस स्टेशन में ब्यूरो ने मामला दर्ज कराया है।इस मामले की जांच रायगढ़ ब्यूरो के पुलिस उप अधीक्षक शशिकांत पाढ़ावे कर रहे हैं।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles