spot_img

Mumbai: कोल्हापुर में जाली नोट का गोरखधंधा करने के आरोप में सात गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) कोल्हापुर जिले में पुलिस ने जाली नोट छापने और उसे आम लोगों में वितरित करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले प्रिंटर, कागज, लैपटॉप, वाहन जैसी सामग्रियां जब्त की गईं हैं। गिरफ्तार आरोपितों में एक साहूकार का बेटा और दो इंजीनियर हैं।

साहूपुरी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अजय सिंदकर के अनुसार इस मामले का पर्दाफाश राजारामपुर इलाके में एक एटीएम सेंटर की डिपॉजिट मशीन में 500 रुपये के 20 नकली नोट जमा किए जाने का प्रयास कर रहे एक आरोपित के पकड़े जाने के बाद हुई। उसके बाद पुलिस ने 28 मार्च को युवक पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।

छानबीन के दौरान पुलिस ने कोल्हापुर, पुणे और कराड से तुलसीराम सूर्यवंशी, कुंदन प्रवीण पुजारी, ऋषिकेश गणेश ,अजिंक्य युवराज चव्हाण, केतन जयवंत थोराट-पाटिल, रोहित तुषार मुले और आकाश राजेंद्र पाटिल को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो सिविल इंजीनियर हैं। एक ने बीटेक किया है। एक बीबीए प्रथम वर्ष में पढ़ रहा है। नोट्स डिजाइन और प्रिंट करने वाले रोहित ने व्यावसायिक कला का अध्ययन किया है। एक अन्य आरोपित अजिंक्य कानून की डिग्री ले रहा है और एक अन्य आरोपित साहूकार का बेटा है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि यह सभी लग्जरी जीवन के लिए जाली नोट का रैकेट चला रहे थे।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles