देवरिया : सदर कोतवाली क्षेत्र में सकरापुर रेलवे ढाले के समीप युवक का शव मिलने पर पुलिस ने मोबाइल रिचार्ज कर घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी । सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
सदर कोतवाली क्षेत्र केदानापुर के रहने वाले सुनील पटेल (38 ) पुत्र स्व .रधई 03 अप्रैल को घर से निकले थे , सकरा पार ढाला के पास उनका शव मिला । सदर कोतवाली पुलिस ने सिम को रिचार्ज कर काल किया । घटना की सूचना मिलते ही भाई वृजेश पटेल और पत्नी चन्द्रावती बच्चे बंधना (14) , संजना (10) , रूही (7 ) , भोला ( 2 ) द्वारा शव की पहचान पोस्टमार्टम हाउस पर की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया ।


