spot_img

Mumbai : पुणे में पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान गोली मारकर की आत्महत्या

मुंबई : पुणे जिले के खड़क पुलिस स्टेशन में एक पुलिसकर्मी ने शुक्रवार को सुबह ड्यूटी के दौरान गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए गहन छानबीन की जा रही है।

पुलिस के अनुसार खड़क पुलिस स्टेशन में भरत दत्त अस्मर ड्यूटी पर थे। अचानक उन्होंने खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद भरत का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए भरत की आत्महत्या को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Explore our articles