spot_img

Uttar Dinajpur : अपहृत किशोरी को लेकर वापस लौट रही पुलिस की गाड़ी पलटी, छह घायल

उत्तर दिनाजपुर : (Uttar Dinajpur) अपहृत किशोरी को छुड़ाकर वापस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस की गाड़ी पलटने से छह लोग घायल हो गए है। घटना शनिवार देर रात इस्लामपुर के टेलीविटा इलाके की है।

बताया गया है कि झारखंड से अपहृत किशोरी को छुड़ाकर असम पुलिस की एक टीम लौट रही थी। तभी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय निवासियों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखी और मौके पर पहुंचे। फिर घायल पुलिसकर्मी किशोरी को बरामद कर इस्लामपुर महकमा अस्पताल ले गए। हालांकि, किशोरी की चोटें गंभीर होने के कारण उसे बाद में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में सवार असम पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि असम के पानीगांव थाने की पुलिस अपहृत किशोरी को छुड़ाने के लिए शनिवार को झारखंड गए थे। वहां से किशोरी को लेकर वापस लौटते समय इस्लामपुर बाइपास के टेलीविटा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी गाड़ी अचानक पलट गई। इस्लामपुर थाने की पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

Dhaka : दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया

ढाका : (Dhaka) यूएस-बांग्ला एयरलाइंस (US-Bangla Airlines flight) की एक उड़ान दुबई में 28 फरवरी से फंसे बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 फ्लाइट क्रू...

Explore our articles