spot_img

New Delhi : सरकार अगले दो-तीन दिन में किसानों से खरीदेगी पांच लाख टन प्याज

एनसीसीएफ और एनएएफईडी को प्याज की खरीद शुरू करने का निर्देश

नई दिल्ली : केंद्र सरकार बफर स्टॉक के लिए पांच लाख टन प्याज की खरीदारी करेगी। सरकार ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) को बफर जरूरत के लिए किसानों से सीधे प्याज की खरीद शुरू करने का निर्देश दिया है।

उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि नेफेड और एनसीसीएफ को बफर स्टॉक के लिए किसानों से 5 लाख टन प्याज की खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने प्याज निर्यात प्रतिबंध को आगे बढ़ाने की वजह से मंडी की कीमतों में संभावित गिरावट के बीच यह कदम उठाया है।

मंत्रालय के मुताबिक सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वह उनके हितों की रक्षा के लिए अगले 2-3 दिन में पांच लाख टन रबी प्याज की खरीद शुरू करेगी। दरअसल पिछले हफ्ते वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने प्याज निर्यात पर लागू प्रतिबंध को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया था। पहले प्याज निर्यात पर रोक 31 मार्च, 2024 तक वैध थी।

उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रबी सत्र 2023-24 (जुलाई-जून) में प्याज उत्पादन 20 फीसदी घटकर 190.5 लाख टन रहने का अनुमान है जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 237 लाख टन रहा था। देश में प्याज की उपलब्धता के लिए रबी प्याज अहम है क्योंकि सालाना उत्पादन में 72-75 फीसदी का योगदान देता है।

New Delhi : कई राज्यों में कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त करने की प्रवृति पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई

https://indiagroundreport.com/new-delhi-petition-filed-in-high-court-to-stop-the-release-of-the-film-ghoos-khor-pandit-on-netflix/नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने कई राज्यों में कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) (Directors General of Police) नियुक्त करने की...

Explore our articles