spot_img

Haridwar: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 11 तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार:(Haridwar) ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान व आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी के निर्देश पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनसे भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने खुले में शराब परोस रहे होटल और ढाबा संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की।

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक पुत्र मन्जू निवासी मोहल्ला चकलान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के पास से 52 पव्वे देशी शराब, रोहित उर्फ बदल पुत्र कुबेर सिंह निवासी ग्राम अहिरवा थाना भोगांव जिला मैनपुरी हाल निवासी मोहल्ला मालियान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के पास से 54 पव्वे, हरिशंकर उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय किशन लाल निवासी लाल मंदिर बस्ती जग्गु घाट कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के पास से 60, 4-सुनील कुमार पुत्र रतनलाल निवासी गणेश विहार कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के पास से 12 बोतल अंग्रेजी शराब, मनप्रीत पुत्र जगत सिंह निवासी मोहल्ला कडच्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार 7 पव्वे बन्द, अरविंद कुमार पुत्र हृदय राम निवासी मोहल्ला कड़च्छ के पास से 07 पव्वे, 01अदधा, शिव प्रसाद पुत्र बच्ची राम निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर के पास से 52 पव्वे, मोहित शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी रानी गली भूपतवाला कोतवाली नगर जनपद के पास से 12 बोतल वीयर व 12 बोतल अंग्रेजी शराब, सत्य प्रकाश पुत्र स्वर्गीय उपेंद्र सिंह निवासी राजीव नगर आर्य नगर ज्वालापुर के पास से 52 पव्वे देशी शराब, कमल सैनी पुत्र धर्मपाल सैनी निवासी गोविंदपुरी कोतवाली ज्वालापुर के पास से 60 पव्वे देशी शराब व शुभम तेशवर पुत्र योगेश तेश्वर निवासी धीरवाली गूघाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के पास से 52 पव्वे देशी शराब बरामद की। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Chandigarh : चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय व सीएम कार्यलय को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ : (Chandigarh) चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय (Punjab Secretariat in Chandigarh) को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद सचिवालय...

Explore our articles