spot_img

Dhamtari : परिवार की खुशहाली को लेकर महिलाओं ने होलिका दहन के पूर्व की पूजा

धमतरी:(Dhamtari ) खुशी और उमंग का त्योहार होली सबके जीवन में खुशियों का रंग लेकर आता है। यह पर्व प्रेम तथा भाईचारा का संदेश देता है। हर समुदाय के लोग अलग-अलग ढंग से इस होली के त्योहार को मनाते हैं। मारवाड़ी समाज में होलिका दहन का एक विशेष महत्त्व है। पूरी श्रध्दा के साथ होलिका दहन के पूर्व महिलाओं द्वारा एकत्रित किए गए होलिका (लकड़ी व कंडे ) की विधि-विधान से पूजा की गई।

मारवाड़ी समाज के लोगों द्वारा पूरे विधि विधान के साथ होलिका दहन की परंपरा को पूरा किया जाता है। मठमंदिर चौक में मारवाड़ी समाज व अन्य सभी समाज के लोगों द्वारा होलिका दहन किया जाएगा। प्रत्येक घर में महिलाओं द्वारा उत्साह के साथ गोबर की बड़कुला व होलिका तैयार कर यहां कंडा जमा किया गया। वहीं पूरे विधि विधान पूर्वक सभी ने यहां होलिका की समूह में पूजा की। देर शाम होलिका दहन कर समाज की कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दोहराया जाएगा। इसके बाद समाज के लोगों द्वारा होलिका में चना, जौ, गेहूं आदि को सेंककर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाएगा, विप्र विदवत परिषद के अध्यक्ष पंडित अशोक शास्त्री ने कहा कि हर समाज में होली तथा होलिका दहन का विशेष महत्व है और यही कारण है कि काफी दिन पहले से ही होलिका दहन की तैयारी घरों में प्रारंभ हो जाती है।

New Delhi : पश्चिम एशिया तनाव के बीच एयर इंडिया ग्रुप 23 मार्च को 30 उड़ानें संचालित करेगा

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बावजूद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India and Air...

Explore our articles