spot_img

New Delhi : सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी: दिल्ली ने केरल को 4-1 से हराया

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली ने हॉकी इंडिया 14वी सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 (14th Senior National Women’s Hockey Championship 2024) में केरल को 4-1 से हराया। यह चैंपियनशिप पुणे में आयोजित हो रही है।विजेता टीम दिल्ली के लिए सोनाली ने दो, मानसी और तान्या ने एक-एक गोल किए जबकि केरल के लिए एकमात्र गोल श्वेता ने किया।

दिल्ली के कोच सुबोध नौड़ियाल ने बताया कि दिल्ली की टीम की खिलाड़ी दिव्या को वूमेन ऑफ द मैच आंका गया।इससे पहले रविवार को पांचवें दिन प्रतियोगिता में हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।हॉकी हरियाणा ने पूल डी मुकाबले में ले पुडुचेरी हॉकी को 22-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

वहीं, पूल ई मुकाबले में, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने हॉकी चंडीगढ़ के खिलाफ 6-1 की जीत के बाद अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles