spot_img

Jammu : बसपा ने भारतीय चुनाव आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का किया फैसला

जम्मू : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की टीम मंगलवार को जम्मू कश्मीर का दौरा करने जा रही है जिसका प्रदेश बहुजन समाज पार्टी ने स्वागत करते हैं हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली के लिए जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव होने चाहिए। इसके साथ ही प्रदेश बहुजन समाज पार्टी ने भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से राजनीतिक दलों के साथ की जाने वाली बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

पार्टी का तर्क है कि बहुजन समाज पार्टी की तरफ से लगातार जम्मू कश्मीर प्रशासन से मांग की जा चुकी है कि जम्मू कश्मीर बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष दर्शन राणा के साथ-साथ पार्टी के अन्य नेताओं जिनमें पार्टी उपाध्यक्ष चरणजीत, महासचिव एडवोकेट शशी भूषण थापा, पार्टी के कोऑर्डिनेटर गौरव गुरबख्श को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए लेकिन जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से लगातार पार्टी की इस मांग को नजरअंदाज किया जाता रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के इन लोगों को सुरक्षा प्रदान करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि उन्हें पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए जम्मू कश्मीर के आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्र के साथ-साथ दूर दराज क्षेत्र में भी जाना पड़ता है और सुरक्षा न होने के कारण उनके जीवन पर हमेशा खतरा बना रहता है। पार्टी की तरफ से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि बिना सुरक्षा के इस बैठक में शामिल होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासन को खासकर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है और पार्टी नेताओं को बेहतर तरीके के साथ सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles