spot_img

Lucknow: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सतीश महाना ने अयोध्या में की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ: (Lucknow) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार सुबह कैफियत ट्रेन से सपरिवार पहुंचे।पहुंचे। इस दौरान अयोध्या कैंट स्टेशन पर लोकसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पर उप्र के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की गई। अयोध्या पहुंचने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चेहरे पर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन को लेकर खुशी देखते ही बन रही थी।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय दौरे पर राम नगरी पहुंचे हैं। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष माहेश्वरी समाज के धर्मशाला भूमि पूजन में भी शामिल होंगे। अपने प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष परिवार समेत रामलला के दर्शन करेंगे। सोमवार शाम सरयू महाआरती में शामिल होने के साथ ही अन्य कई कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

Mumbai : ठाणे जिले के मीरा रोड में दो सुरक्षा रक्षकों पर धर्म पूछकर जानलेवा हमला, जांच जारी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड के पास नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास एक शख्स ने...

Explore our articles