spot_img

Bijapur : नक्सलियों ने एक युवक का अपहरण कर हत्या की

बीजापुर:(Bijapur ) बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र (Kutru police station area) में नक्सलियों ने एक युवक का पहले अपहरण किया फिर उसे मारकर गांव के बाहर फेंक दिया।

घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने करते हुए बताया कि शुक्रवार आठ मार्च को नक्सलियों ने पेठा गांव के एक 35 साल के युवक का अपहरण कर लिया था । युवक का नाम कुशु हेमला है। घर वालों ने युवक को ढूंढा लेकिन कहीं युवक का पता नहीं चल पाया। दो दिन बाद रविवार देर रात युवक का शव पाता कुटरु के पास सड़क पर मिला है।

मृत युवक के दोनों भाई पुलिस जवान है और बस्तर में ही अलग-अलग जगह पदस्थ है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया और उसका अपहरण कर हत्या कर दी।

Mumbai : ठाणे जिले के मीरा रोड में दो सुरक्षा रक्षकों पर धर्म पूछकर जानलेवा हमला, जांच जारी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड के पास नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास एक शख्स ने...

Explore our articles