spot_img

New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मू मॉरीशस की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर रवाना

नई दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) अपनी पहली तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस के लिए रवाना हुईं। वो कल (12 मार्च) मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। इस समारोह में भारतीय नौसेना का एक दल भी हिस्सा लेगा। इसमें भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन पोत- आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी शामिल होंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दौरान मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रोपुन और प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी। वो मॉरीशस नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, मॉरीशस सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और अन्य नेताओं से मुलाकात भी करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री जुगनाथ संयुक्त रूप से मॉरीशस के साथ भारत की जीवंत विकास साझेदारी की बढ़ती और बहुमुखी प्रकृति को प्रदर्शित करने वाली 14 भारत सहायता प्राप्त परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Explore our articles