spot_img

New Delhi : विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने की बिहार और उप्र के उम्मीदवारों की घोषणा

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने बिहार एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की। शनिवार को पार्टी की ओर से जारी सूची में उत्तर प्रदेश से विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह शामिल है।

उधर, बिहार में मंगल पांडे, अनामिका सिंह और डॉ. लाल मोहन गुप्ता को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया गया है। यहां विधान परिषद की खाली हो रही 11 सीटों में से 4 सीटें भाजपा के पास हैं।

Explore our articles