spot_img

Ranchi : अभिनेत्री अमीषा पटेल मामला राष्ट्रीय लोक अदालत में भेजा गया, नौ मार्च को होगा एग्रीमेंट

रांची : चेक बाउंस मामले में गुरुवार को न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई। फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। इसके बाद अदालत ने समझौता के तहत बने एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर के लिए अमीषा पटेल को नौ मार्च को मध्यस्थता के लिए आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के अधिवक्ता विजयालक्ष्मी श्रीवास्तव ने अदालत से कहा कि बार-बार समय लेकर अभिनेत्री कोर्ट के आदेश की अवेहलना कर रही है। उनका बेल रिजेक्ट किया जाये। इससे पूर्व बुधवार को अभिनेत्री के अधिवक्ता जय प्रकाश ने अदालत को बताया था कि पांच किस्तों में बकाया राशि दो करोड़ 75 लाख रुपये को आपसी समझौते के आधार पर लौटाने के लिए अमीषा तैयार हो गयी है। इसके बाद अदालत ने उन्हें गुरुवार को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया था।

फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। देशी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह से अमीषा पटेल ने रुपये लिये थे, लेकिन फिल्म नहीं बनी। अजय कुमार सिंह द्वारा पैसा मांगने पर अमीषा पटेल ने दो चेक दिये थे, लेकिन दोनों चेक बाउंस कर गये। इसे लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला वर्ष 2018 में दर्ज कराया था।

Lucknow : पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर याेगी सरकार की सख्त निगरानी

अब तक 17 हजार से अधिक छापे224 लाेगाें के खिलाफ मुकदमालखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi...

Explore our articles