spot_img

Jaipur : व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंक 33 लाख लूट भागे बदमाश

जयपुर : विद्याधर नगर थाना इलाके में शुक्रवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब बदमाश एक व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंककर 33 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि लुटेरे ने कार में बैठते समय व्यापारी पर पीछे से हमला किया और फिर हाथ से बैग छीन कर ले गए ।

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी । इसके बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई। लुटेरों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

थानाधिकारी राकेश ने बताया कि लूट की वारदात गर्व खंडेलवाल के साथ हुई है। जो विद्याधर नगर में रहते हैं और विश्वकर्मा इलाके में मेटल फैक्टी चलाते हैं। गर्व शुक्रवार देर शाम को अपने एक दोस्त के साथ पेमेंट लेने के लिए विद्याधर नगर स्थित धनश्री टावर आए थे। एक बैग में करीब 33 लाख रुपये का पेमेंट लेकर कार में बैठ रहे थे। इसी दौरान पैदल आए दो बदमाश पीछे से आए और आंखों में मिर्च पाउडर झोंक रुपये से भरा बैग छीनकर भाग निकले।

पीड़ित के शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही लुटेरे मौके से फरार हो चुके थे। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और नाकाबंदी करवाई। साथ ही पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का मानना है कि लूट की वारदात रेकी करने के बाद ही की गई है। संभवत इस लूट में किसी परिचित का भी हाथ हो सकता है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles