spot_img

Sukma : महिला कर्मचारी ने आशिक मिजाज लिपिक की जमकर की पिटाई, विडियो हुआ वायरल

सुकमा : जिले में एक महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत करना जिला पंचायत विभाग के लिपिक सहायक ग्रेड 2 एसएस शर्मा को महंगा पड़ गया। आशिक मिजाज लिपिक के अश्लील हरकतों से परेशान महिला कर्मचारी ने जमकर पिटाई कर दी। क्लर्क के पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला कर्मचारी ने लिपिक सहायक ग्रेड 2 एसएस शर्मा पर अश्लील हरकत और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक उत्पीड़़न के आरोपित जनपद पंचायत सुकमा में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 एसएस शर्मा को कलेक्टर हरिस एस ने जिला पंचायत कार्यालय में अटैच कर दिया है। वहीं इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति भी गठित कर दी गई है। यह समिति सात दिन के भीतर अपना प्रतिवेदन सौंपेगी। कलेक्टर हरिस एस द्वारा इस मामले के संज्ञान में आने पर छिंदगढ़ अनुविभागीय दंडाधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए गए थे, किंतु समय पर जांच नहीं होने पर नई चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री मधु तेता की अध्यक्षता में 5 सदस्यो की जांच समिति नियुक्त किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सुकमा जिला पंचायत विभाग का है। यहां महिला कर्मचारी ने विभाग में कार्यरत लिपिक सहायक ग्रेड 2 एसएस शर्मा पर अश्लील हरकत और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला कर्मचारी का आरोप है कि कर्मचारी की गंदी हरकतों से कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारी परेशान हैं। लिपिक सहायक ग्रेड 2 एसएस शर्मा महिला कर्मचारियों को अपने पास बुलाता और उनके कपड़ों पर अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ करता है। इतना ही नहीं कार्यालय समय के बाद महिला कर्मचारियों को कार्यालय में बिठाकर कभी निजी जीवन के बारे में पूछता तो कभी हाथ पकड़, गाल छूता था। लेकिन महिला कर्मचारी संकोच और वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव की वजह से क्लर्क की शिकायत नहीं कर पाती थीं।

लेकिन पीड़ित महिला कर्मचारी का गुस्सा उस वक्त भड़़क गया जब शिकायत के 15 दिन बाद भी लिपिक सहायक ग्रेड 2 एसएस शर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने क्लर्क को कार्यालय में ही जमकर धुनाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने लिपिक सहायक ग्रेड 2 एसएस शर्मा की पिटाई का वीडियो बना लिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसने 13 फरवरी को क्लर्क के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने दूसरी बार सुकमा के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ कलेक्टर, बस्तर संभाग के कमिश्नर और राज्य महिला आयोग को पत्र लिखकर क्लर्क के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles