spot_img

Dehradun : टनकपुर-देहरादून के मध्य ट्रेन संचालन की मिली स्वीकृति, मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी एवं रेल मंत्री का जताया आभार

देहरादून : रेल मंत्रालय ने टनकपुर-देहरादून के मध्य नई ट्रेन के संचालन को स्वीकृति दे दी है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई ट्रेन के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि पूर्व में किए अनुरोध को स्वीकार करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा टनकपुर-देहरादून के मध्य साप्ताहिक रूप से नई रेल सेवा को मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार। इस रेल सेवा के शुभारंभ से निश्चित तौर पर स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles