spot_img

Nainital : मौसम विभाग ने नैनीताल में भारी बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

नैनीताल : मौसम विभाग देहरादून से शुक्रवार को जारी ताजा पूर्वानुमान में नैनीताल जनपद में 2 मार्च शनिवार को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के संभावना जताई गयी है। इसे देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने बताया कि जनपद के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा, शीत लहर के साथ-साथ पाले की संभावना है। इसके अलावा अतिवृष्टि, ओलावृष्टि व हिमपात से संवेदनशील नगरीय व ग्रामीण और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पेड़ों के गिरने आदि से मार्ग बाधित होने जैसी संभावित क्षतियों से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी अलर्ट यानी सतर्क रहेंगे तथा क्षेत्र में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिक संसाधनों सहित तैयार रहेंगे।

उन्होंने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के समस्त संबंधित खंडों को हिमपात, भूस्खलन से संवेदनशील मार्गों व स्थानों पर इस अवधि में जेसीबी मशीनों एवं गैंग कर्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित करने तथा समस्त जिला, परगना, विकास खंड एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों को अपने मुख्यालय पर बने रहने, अपने मोबाइल फोन चालू रखने तथा हर घंटे की आपदा संबंधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को टोल फ्री नंबर-1077 तथा 05942-231178 व 231179 पर उपलब्ध कराने को कहा है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles