नई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा चुनाव से पहले भारत राष्ट्र समिति (Bharat Rashtra Samiti) (बीआरएस) को एक और झटका लगा है। तेलंगाना के जहीराबाद लोकसभा क्षेत्र के बीआरएस सांसद बीबी पाटिल शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर, डॉ. के लक्ष्मण और महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में पाटिल ने भाजपा की सदस्यता ली।
पाटिल ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों और पिछले दस साल के कार्यकाल से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़े हैं। मौजूदा सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान, महिलाओं के कल्याण के लिए और विकास के कार्य किए हैं।इससे पहले गुरुवार को बीआरएस सांसद पोथुगंती रामुलु ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


