spot_img

Bharatpur : 15 लाख के गहने और 90 हजार रुपये ले उड़े बदमाश

भरतपुर : शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में चोरों ने दिन दहाड़े एक सूने पड़े मकान से 15 लाख के गहने और 90 हजार रुपये नकद पार कर ली। सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखे हैं। मकान मालिक मदन गोपाल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपनी ड्यूटी पर महाराजा सूरजमल ब्रज विश्विद्यालय गया हुआ था। पत्नी 12 बजे बच्चों को स्कूल से लेने के लिए गई थी। वह बच्चों को स्कूल से लेने के बाद किसी काम चली गई। जहां से करीब 4 बजे लौटी। जब वह घर के अंदर गई तो, घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।अलमारी टूटी हुई थी। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से करीब 15 लाख की सोने चांदी की ज्वेलरी और 90 हजार रुपये गायब थे।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles