spot_img

Bhopal : भोपाल में तीन दिवसीय कृषि मेला आयोजन 1 से 3 मार्च तक

अत्याधुनिक कृषि मशीनों का प्रदर्शन होगा, कृषि मंत्री कंषाना करेंगे उद्घाटन

भोपाल : भोपाल के बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान पर 1 मार्च से प्रारम्भ होने जा रहे कृषि, उद्यानिकी, डेयरी और कृषि अभियांत्रिकी मेले में फसलों की बोवाई से लेकर कटाई, गहाई और भंडारण के लिए उपयोगी सैकड़ों अत्याधुनिक कृषि उपकरण देखने को मिलेंगे। मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना मध्यान्ह 12 बजे करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी क्रांतिदीप अलूने ने गुरुवार को बताया कि राज्य तथा केन्द्रीय किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के सहयोग से आयोजित होने जा रहे इस मेले में शहरी दर्शकों के लिए बागवानी से जुड़ी सामग्री, मिलेट्स के व्यंजन, महिला उद्यमियों के द्वारा उत्पादित साज सज्जा की सामग्री तथा खाद्य पदार्थ के साथ ड्रोन के साथ भीमकाय यंत्रों को निकट से देखने का अवसर भी होगा। कृषि एवं उद्यानिकी के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को मार्गदर्शन देने तथा उनकी कृषि संबंधी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए संगोष्ठी का आयोजन भी तीनों मेला दिवस पर किया जाएगा।

आयोजन समिति की ओर से भारत बालियान ने मेले को बहुउद्देशीय बताते हुए कहा कि प्रदेश में कृषि यंत्रीकरण को प्रोत्साहित कर खेती को लाभकारी बनाना आयोजन का मुख्य लक्ष्य है। मेले में विभिन्न राज्यों से आ रहीं प्रतिष्ठित कंपनियों के लगभग 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रवेश पूर्णत: निशुल्क है। दर्शकों के मनोरंजन के लिए लोक नृत्य एवं कठपुतली नृत्य, मैजिक शो आदि आयोजन भी किये जाएंगे।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles