spot_img

Bhopal : गंज बासौदा स्टेशन पर डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन एक्स. का ठहराव शुरू

भोपाल : रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 14115/14116 डॉ अंबेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस का दिनांक 29.02.2024/01.03.2024 से भोपाल मंडल के गंज बासौदा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनों दिशाओं में ठहराव प्रदान किया गया है।

गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद विदिशा, रमाकांत भार्गव ने गाड़ी संख्या 14115 डॉ अंबेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस के गंज बासौदा स्टेशन पर 17.42 बजे पहुंचने पर स्वागत किया एवं हरी झंडी दिखाकर गन्तव्य के लिए रवाना कर गाड़ी के ठहराव का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक बासौदा हरिसिंह रघुवंशी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रेल प्रशासन की ओर से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ कटारिया सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

गाड़ी की समय-सारणी

गाड़ी संख्या 14115 डॉ अंबेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस गंज बासौदा स्टेशन पर 17.42 बजे पहुँचकर, 17.44 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14116 प्रयागराज जंक्शन-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस गंज बासौदा स्टेशन पर 02.33 बजे पहुँचकर, 02.35 बजे गन्तव्य के लिये प्रस्थान करेगी।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles