spot_img

Bhopal : रेलवे ने सांची स्टेशन पर दिया विंध्याचल एक्सप्रेस का प्रायोगिक हाल्ट

भोपाल : रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 11272/11271 भोपाल-इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस का दिनांक 01.03.2024 और 02.03.2024 से भोपाल मंडल के साँची स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनों दिशाओं में ठहराव प्रदान किया गया है।

मंडल कार्यालय द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार सांसद विदिशा रमाकांत भार्गव दिनांक 01.03.2024 को गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस के साँची स्टेशन पर 18.54 बजे पहुंचने पर स्वागत करेंगे एवं हरी झंडी दिखाकर गन्तव्य के लिए रवाना कर गाड़ी के ठहराव का शुभारंभ करेंगे।

इस अवसर पर विधायक साँची डॉ.प्रभुराम चौधरी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। रेल प्रशासन की ओर से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ कटारिया सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

गाड़ी की समय-सारणी

गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस साँची स्टेशन पर 18.54 बजे पहुँचकर, 18.56 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस साँची स्टेशन पर 08.18 बजे पहुँचकर, 08.20 बजे गन्तव्य के लिये प्रस्थान करेगी।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles