spot_img

Mumbai : देवेन्द्र फड़णवीस पर विवादित टिप्पणी करने वाले राकांपा पदाधिकारी गिरफ्तार

मुंबई : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बारे में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के सोशल मीडिया सेल के उपाध्यक्ष योगेश सावंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने सावंत को 14 दिनों तक न्यायिक कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, एक मराठा प्रदर्शनकारी ने ‘गवरान एनालिस्ट’ यूट्यूब चैनल पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विरुद्ध अपना गुस्सा जाहिर किया था। इसके बाद राकांपा सोशल मीडिया के पदाधिकारी ने इस यूट्यूब पर विवादित टिप्पणी की थी। बाद में इसकी शिकायत शिवसेना शिंदे समूह के पदाधिकारी अक्षय पनवलकर ने सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। अक्षय की शिकायत के बाद पुलिस ने योगेश सावंत को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था।

इस मामले को भाजपा विधायक राम शिंदे ने विधानसभा में उठाया था और शरद पवार के पोते विधायक रोहित पवार पर आरोपित को बचाने के लिए पुलिस स्टेशन में फोन करने का आरोप लगाया था। इसके बाद रोहित पवार ने कहा कि योगेश सावंत हमारे कार्यकर्ता हैं, इसलिए पुलिस स्टेशन में फोन कर कोई गलती नहीं की। योगेश सावंत शरद पवार के समर्थन में काम कर रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने एक दिन रखा है और वे उनसे खुद मिलेंगे।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles