भोपाल:(Bhopal): मुख्यमंत्री डॉ यादव ने झारखंड रेल दुर्घटना पर जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने झारखंड के जामताड़ा में हुई रेल दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकाें की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा झारखंड के जामताड़ा में रेल दुर्घटना में कई लोगों की आकस्मिक मृत्यु की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि हादसे में घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांतिः
गौरतलब है कि झारखंड के जामताड़ा जिले के जामताड़ा-करमाटांड़ के कलझारिया के पास बुधवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 12 लोगों की ट्रेन की चपेट में आने की सूचना है।


