spot_img

Ranchi: राष्ट्रपति मुर्मू आज झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

रांची:(Ranchi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आज सुबह 10:30 बजे रांची पहुंच रही हैं। वो पूर्वाह्न 11:30 बजे झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वो समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।इस अवसर पर तीन विद्यार्थियों को चांसलर मेडल, 58 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 29 स्कॉलर्स को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी।

राष्ट्रपति एयरपोर्ट से रिंग रोड होते हुए चेरी-मनातू कैंपस पहुंचेंगी। यहां एक घंटा रुकने के बाद रिंग रोड होते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से वह सीधे ओडिशा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के रांची आगमन और प्रस्थान के समय नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस दौरान अन्य कोई विमान न तो आयेंगे और न ही उड़ान भरेंगे।

विश्वविद्यालय के सभागार में होने वाले कार्यक्रम के लिए कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास के नेतृत्व में अलग-अलग कमेटियों का गठन हुआ है। साथ ही सुरक्षा के सख्त इंतजाम भी किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक मंगलवार को मनातू परिसर में हुई। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर केवल विश्वविद्यालय में आंतरिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि बाह्य स्तर पर भी तैयारी की गई है। मनातू परिसर में सड़कों का निर्माण भी कर दिया गया है।

प्रो. जय प्रकाश लाल, कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास एवं दीप्तिमयी दीक्षित मुख्य अतिथि राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत करेंगी। अकादमिक जुलूस के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद राष्ट्रपति अकादमिक जुलूस में सम्मिलित होंगी। अकादमिक जुलूस के डायस पर आगमन और राष्ट्रगान के पश्चात चांसलर द्वारा दीक्षांत आरंभ करने की आज्ञा दी जाएगी। कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास स्वागत वक्तव्य के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति मेधावियों को पदक सम्मानित करेंगी और डिग्रियां देंगी। इसके बाद सभी स्कूल के डीन छात्रों को डिग्री देंगे।

Mumbai : रणबीर कपूर की बहन की डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

मुंबई : (Mumbai) कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Comedian and actor Kapil Sharma) की नई फिल्म ‘दादी की शादी’ (Dadi Ki Shaadi) बॉक्स ऑफिस...

Explore our articles