spot_img

New York : भारत ने गरीबी-भुखमरी से निपटने के लिए यूएन फंड को 10 लाख डॉलर दिए

न्यूयॉर्क: (New York) भारत ने गरीबी और भूख से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र में 10 लाख डॉलर का योगदान किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका गरीबी एवं भूख उन्मूलन फंड के योगदान के रूप में संयुक्त राष्ट्र दक्षिण-दक्षिण सहयोग कार्यालय की निदेशक दीमा अल-खातिब को 10 लाख डॉलर का चेक सौंपा।

इंडिया एट यूएन एनवाई ने एक्स हैंडल पर इसका संक्षिप्त सचित्र विवरण साझा किया है। उल्लेखनीय है कि भारत जरूरतमंदों की मदद में हमेशा आगे रहता है। इस मौके पर रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता का ध्यान ‘लोगों का, लोगों द्वारा और लोगों के लिए विकास’ पर था। उन्होंने कहा कि भारत गरीबी एवं भूख उन्मूलन फंड का समर्थन करता है। इस मदद से ग्लोबल साउथ में लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सहयोग की भावना भी मजबूत हुई।

उन्होंने कहा कि इस फंड में हर साल भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका 10 लाख डॉलर का योगदान करते हैं। 2006 से अब तक इस फंड में भारत 1.8 करोड़ डॉलर से अधिक का दान दे चुका है।

Jagdalpur : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 60 स्कूल भवन जर्जर, मरम्मत के लिए विभाग के पास बजट नहीं

जगदलपुर : (Jagdalpur) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला (Chhattisgarh's Bastar district) में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति चिंता...

Explore our articles