spot_img

Lucknow: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा : पीयूष गोयल

भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा उत्तर प्रदेश

लखनऊ: (Lucknow) केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की दिशा और दशा बदली है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार भारत दुनिया के सामने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसी प्रकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार मिलकर गरीब कल्याण को नयी गति दे रहे हैं। अब उत्तरप्रदेश रूकने वाला नहीं। अब उत्तर प्रदेश थमने वाला नहीं है।

पीयूष गोयल ने कहा कि विश्वभर में भारत और उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध हो रही है। पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है कि भारत विश्व की अर्थवयवस्था को बढ़ाने में एक प्रमुख भूमिका निभायेगा। उसी प्रकार भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय तब तक अधूरा है, जब तक समाज के हर व्यक्ति तक न्याय न पहुंचे। आठ वर्षों में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का कायाकल्प किया है। सोमवार को 10 लाख 24 हजार करोड़ की परियोजनाओं की शुरूआत एक साथ किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी निवेशक तभी निवेश करता है जब उसे नेतृत्व, व्यवस्था व भविष्य पर विश्वास होता है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री जसवंत सैनी और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles