spot_img

Joshimath : बद्रीनाथ धाम, औली, नीती और माणा घाटियों में जोरदार हिमपात शुरू

जोशीमठ : (Joshimath) मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सही साबित हुआ है। श्री बद्रीनाथ धाम, फूलों की घाटी, औली, हेमकुंड साहिब-लोकपाल सहित नीती-माणा घाटियां एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं।

सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। दोपहर होते होते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश शुरू हो गई। श्री बद्रीनाथ धाम में अब तक करीब आधा फिट ताजा हिमपात हुआ है, जबकि करीब चार फीट बर्फ पहले से ही जमीं थी। विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केन्द्र औली में भी बर्फबारी शुरू होने से स्कीइंग प्रेमियों व पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles