spot_img

Srinagar : श्रीनगर में बिजली का झटका लगने से एक पीडीडी इंस्पेक्टर की मौत

श्रीनगर : (Srinagar) श्रीनगर के परिम्पोरा इलाके में बिजली का झटका लगने से एक पीडीडी इंस्पेक्टर (PDD Inspector) की बुधवार को मौत हो गई। पीडीडी इंस्पेक्टर की पहचान इम्तियाज अहमद निवासी छत्ताबल के रूप में हुई है।एक अधिकारी ने बताया कि परिम्पोरा इलाके में इम्तियाज अहमद बिजली के खम्बे पर चढ़कर कुछ मरम्मत कार्य कर रहा था। इस दौरान उसे जोर से करंट लगा और वह नीचे गिर गया। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद उसे एसएमएचएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इस बीच इलाके के स्थानीय लोगों ने घटना की जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर कर्मचारी को मरम्मत का काम करना था तो ट्रांसमिशन लाइन को क्यों नहीं काटा गया।

New Delhi : कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, डब्ल्यूटीआई 116 डॉलर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध संकट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (West Asia and President Donald Trump) की ईरान...

Explore our articles