spot_img

New Delhi: मोदी सरकार ने 10 साल में शृंखलाबद्ध तरीके से महिला केंद्रित महत्वपूर्ण निर्णय लिएः जितेन्द्र सिंह

नई दिल्ली:(New Delhi) केंद्रीयमंत्री जितेन्द्र सिंह (Union Minister Jitendra Singh) ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्ष में शृंखलाबद्ध तरीके से महिला केंद्रित अनेक निर्णय लिए हैं। प्रशासनिक सुधार किए गए। ऐसी योजनाएं बनाई गईं, जिनका लाभ हर वर्ग की महिलाओं तक पहुंचे। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की भी चिंता की गई।

सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नियमित रूप से यह कहते हैं कि वह देश में केवल चार जातियों के बारे में जानते हैं। वह जातियां हैं- महिलाएं, युवा, किसान और गरीब। इनकी प्रगति से देश की प्रगति जुड़ी हुई है। पिछले 10 वर्ष से महिला कल्याण के लिए योजनाओं की शृंखला शुरू की गई है।

केंद्रीयमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अब भारतीय महिलाएं भागीदारी की भूमिका से आगे बढ़कर नेतृत्व की भूमिका में आ गई हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण अंतरिक्ष विभाग में हमारे सामने है। गौरव की बात है कि आदित्य मिशन की प्रमुख भी एक महिला हैं और चंद्रयान की संयुक्त निदेशक भी एक महिला हैं। प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत प्रयासों और हस्तक्षेप के कारण महिलाओं को सेना में कमीशन मिलने की अनुमति मिली। देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए। 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles