spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्लीस: (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल के दाम में गिरावट का रुख है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का मूल्य घटकर 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन ब्रेंड क्रूड का भाव 1.37 डॉलर यानी 1.74 फीसदी की गिरावट के साथ 77.33 डॉलर प्रति बैरल पर टिका हुआ है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.54 डॉलर यानी 2.09 फीसदी लुढ़ककर 72.28 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है।

Kolkata : अंबाती रायडू ने सुनील नरेन को बताया आईपीएल का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी

कोलकाता : (Kolkata) पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू (Former Indian batsman Ambati Rayudu) का मानना है कि सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के...

Explore our articles