spot_img

Kolkata : ममता ने उड़ाया राहुल गांधी का मजाक, कहा- शिशु क्या होता है जानते हो

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई के सिलसिले में बंगाल में मौजूद राहुल गांधी का मजाक ममता बनर्जी ने शुक्रवार को उड़ाया है। गुरुवार को राहुल गांधी ने मुर्शिदाबाद में बीड़ी बना रही महिला के साथ बैठकर बातचीत की थी और बच्चे को दुलारा था। इस पर शुक्रवार को राहुल गांधी का मजाक बनाते हुए ममता ने कहा कि जीवन में कभी उसने बीड़ी बांधा है? शिशु क्या होता है यह भी उसको नहीं पता होगा।

ममता ने कहा कि जिसने जीवन में कभी गरीबी नहीं देखी वह बीड़ी बनाने वाले मजदूरों के साथ बैठकर फोटोशूट कर रहा है। ममता ने फिर दोहराया कि कांग्रेस को जो करना है करें लेकिन बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे और भाजपा को हराएंगे। ममता ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि एक नया फैशन चल पड़ा है। केवल फोटोशूट के लिए कुछ भी कर लो। जीवन में कभी चाय दुकान पर नहीं बैठने वाला श्रमिकों से बात कर रहा है। बच्चों को पुचकार रहा है। उसे तो यह भी नहीं पता होगा कि शिशु क्या होता है।

ममता शुक्रवार को केंद्र के खिलाफ कोलकाता के बी. आर. अंबेडकर मूर्ति के पास धरने पर बैठी हैं। यहीं से कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैंने प्रस्ताव दिया था कि आप लोग पूरे देश में 300 सीटों पर लड़िए, बाकी 243 सीटें क्षेत्रीय दलों को दे दीजिए लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles