spot_img

Imphal: मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

इंफाल:(Imphal) मणिपुर में लगातार हथियार और गोला-बारूद बरामद किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में मणिपुर पुलिस, मणिपुर राइफल्स, असम राइफल्स, बीएसएफ तथा भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे हैं। अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

मणिपुर पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों द्वारा पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व चलाया गया।

ऑपरेशन के दौरान एक 12जी शॉटगन, एक मैगजीन के साथ .22 स्वचालित राइफल, नौ सिंगल बैरल राइफल, मैगजीन के साथ एक देश निर्मित 9 मिमी पिस्तौल, दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, एक इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार बम, छह इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार बम लोडर, एक केनवुड रेडियो सेट, दस 12 बोर राउंड तथा पांच 9 मिमी राउंड चुराचांदपुर जिले से बरामद की गईं।

घाटी तथा भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित विभिन्न जिलों में सुरक्षा बल सघन छापामारी अभियान चला रहे हैं।

Mumbai : ‘धुरंधर-2’ ने तोड़ा ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म

मुंबई : (Mumbai) रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Ranveer Singh's film 'Dhurandhar 2: The Revenge') बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा...

Explore our articles