spot_img

Imphal: मणिपुर पुलिस ने 177 लोगों को लिया हिरासत में

इंफाल: (Imphal) मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 177 लोगों को हिरासत में लिया।

इनके अलावा कांग्पोकपी जिले के सतांग हिल रेंज में अज्ञात उग्रवादियों के बीच फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 198 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 186 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 136 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Explore our articles