spot_img

Jammu : महिलाओं, बुजुर्ग के लिए निःशुल्क सफर, स्थानीय स्तर पर नियुक्तियो की मांग

जम्मू : (Jammu) शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर की सड़कों पर संचालित ई-बसों में महिलाओं व बुजुर्गों के लिए निःशुल्क सफर के साथ स्थानीय स्तर पर स्टाफ की नियुक्ति की मांग की है।पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आज वर्चुअल मोड से जम्मू में ई-बसों को हरी झंडी दिखाए जाने का स्वागत किया है। साहनी ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत टाटा मोटर्स को जम्मू और श्रीनगर में 12 वर्षों के लिए 100-100 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जम्मू-कश्मीर में बढ़ते जानलेवा प्रदूषण को रोकने के लिए यह एक स्वागत योग्य कदम है, लेकिन इन बसों के संचालन से दशकों से जम्मू की सड़कों पर चलने वाली मिनी बसों के मालिकों को आर्थिक नुकसान होना तय है और ड्राइवरों पर बेरोजगारी के बादल मंडरा रहे हैं।

साहनी ने कहा कि हम विकास और तकनीक के खिलाफ नहीं हैं लेकिन इसके लिए स्थानीय लोगों के हितों और अधिकारों की बलि देना हमें स्वीकार नहीं है। साहनी ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से मांग की है कि टाटा मोटर्स की ई-बसों में स्थानीय लोगों को नियुक्तियों के साथ महिलाओं और बुजुर्गों के लिए निःशुल्क सफर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, उपाध्यक्ष संजीव कोहली उपस्थित थे।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles