spot_img

Raipur : उच्च न्यायालय में नव नियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने ली पद की शपथ

रायपुर:(Raipur ) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के नव नियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा को पद की शपथ दिलाई।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 6 अगस्त 2023 को अरविंद कुमार वर्मा को हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को सौंपा था। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुमोदन पर राज्यपाल ने अनुमोदन किया था और फाइल सुप्रीम कोर्ट को भेजी थी। अरविंद कुमार वर्मा इससे पहले जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर रह चुके हैं। साल 2022 से वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर पदस्थ हैं।

New Delhi : पीएनबी का चौथी तिमाही का मुनाफा 14.4 फीसदी बढ़कर 5,225 करोड़ रुपये

नई दिल्ली : (New Delhi) पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) (Punjab National Bank) ने वित्त वर्ष 2025-26 की (जनवरी-मार्च) चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान...

Explore our articles