spot_img

Imphal: मणिपुर में काफी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

इंफाल:(Imphal) मणिपुर में लगातार हथियार और गोला-बारूद बरामद किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में मणिपुर पुलिस, मणिपुर राइफल्स, असम राइफल्स, बीएसएफ तथा भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान में काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

मणिपुर पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के सेनापति जिले में सुरक्षा बलों द्वारा पहाड़ी और घाटी के जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान मैगजीन के साथ एक 7.62 एसएलआर, मैगजीन के साथ एक 5.56 इंसास राइफल, मैगजीन के साथ दो पिस्तौल, 7.62 मिमी के 41 राउंड हथियार सेनापति जिले से बरामद किए गए।

भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित मोरेह तथा अन्य निकटवर्ती जिलों में सुरक्षा बल छापामारी अभियान चला रहे हैं।

Explore our articles