spot_img

Lucknow : राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’

मतदाता जागरूकता पर तैयार पतंगें आसमान में भरेंगी उड़ान

फोटो पहचान-पत्र देकर सम्मानित किए जाएंगे नये मतदाता

लखनऊ : 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को राज्य स्तर पर आयोजित करने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन कार्यालय लखनऊ में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ पर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।

राज्य स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह पूर्वान्ह 11 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय पर, निर्वाचक व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा वीआरसी पर, बीएलओ द्वारा बूथ पर आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर तथा विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने आये मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। नये मतदाताओं को फोटो पहचान-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाेत्तम कार्य करने वाले बीएलओ को जनपद स्तर पर पुरस्कृत भी किया जायेगा।

23 जनवरी को वॉकथान रूमी गेट से चौक स्टेडियम तक की जाएगी। साथ ही मतदाता जागरूकता पर तैयार की गई पतंगों की प्रतियोगिता चौक स्टेडियम में होगी। शासकीय विभागों व कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थाओं में 24 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ पर स्कूल-कालेजों में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता इत्यादि गतिविधियां होंगी। महिलाओं की सहभागिता के लिए जागरूकता लाने के लिए आगनबाड़ी, आशा, महिला स्वयं सहायता समूह, महिला ऑइकन आदि की सहभागिता होगी।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles