spot_img

New Delhi: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव

कमजोरी के बावजूद बना ऑलटाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली:(New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) आज दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है। हालांकि शेयर बाजार ने आज भी ऑलटाइम हाई ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया। लेकिन मुनाफावसूली के दबाव की वजह से आज बाजार खुलने के बाद ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान में ही कारोबार करते रहे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.04 प्रतिशत और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती कारोबार में आज आईटी सेक्टर के शेयरों पर लगातार दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, बीपीसीएल और मारुति सुजुकी के शेयर 1.71 प्रतिशत से लेकर 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजी, विप्रो, टेक महिंद्रा, एलटी माइंडट्री और सन फार्मास्यूटिकल के शेयर 2.63 प्रतिशत से लेकर 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,049 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,138 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 911 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान में और 25 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज एक बार फिर ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना कर 4.01 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 73,331.95 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक 200 अंक से अधिक टूट कर 73,101.01 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने भी अपना जोर बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से 10 बजे के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक कुछ देर के लिए हरे निशान में भी आया। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक दोबारा लाल निशान में लुढ़क गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 30.47 अंक की तेजी के साथ 73,358.41 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 16.95 अंक की कमजोरी के साथ 22,080.50 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। गिरावट में खुलने के बावजूद इस सूचकांक ने भी आज एक बार फिर ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाया। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से ये सूचकांक करीब 70 अंक लुढ़क कर 22,029.20 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने से ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 22,107.90 अंक तक भी पहुंचा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर भी बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इसमें गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 2.40 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 22,099.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 112.88 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,440.82 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 14.55 अंक यानी 0.07 प्रतिशत मजबूत होकर 22,112 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 759.49 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73,327.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 202.90 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की छलांग लगा कर 22,097.45 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

New Delhi : आईसीसी ने घोषित की टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, भारतीय टीम को मिले 26,39,423 अमेरिकी डॉलर

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council) ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद खिलाड़ियों...

Explore our articles