spot_img

New Delhi: ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी गिरावट

नई दिल्ली: (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (global market) से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में सोमवार को मार्टिन लूथर किंग के जन्मदिन के कारण छुट्टी थी, इसलिए वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में पिछले सत्र के दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट का रुख बना हुआ है।

लगातार हो रही बिकवाली के कारण यूरोपीय बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.40 प्रतिशत टूट कर 7,594.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,411.68 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,622.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ 1 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 0.41 प्रतिशत उछल कर 7,253.52 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,091 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी 0.24 प्रतिशत टूट कर 3,191.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। निक्केई इंडेक्स अभी तक 254.27 अंक यानी 0.71 प्रतिशत फिसल कर 35,647.52 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 119.37 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,427.45 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है। हैंग सेंग इंडेक्स भी फिलहाल 310.86 अंक यानी 1.92 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 15,905.47 अंक के स्तर पर कारोबार करना नजर आ रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,509.08 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.26 प्रतिशत टूट कर 1,403.30 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,868.30 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles