spot_img

Mumbai : मुंबई कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा समर्थक 23 कार्यकर्ताओं को निलंबित किया गया

मुंबई : मुंबई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने सोमवार को मिलिंद देवड़ा समर्थक 23 कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है। यह सभी कार्यकर्ता रविवार को मिलिंद देवड़ा के साथ देवड़ा के शिवसेना प्रवेश कार्यक्रम में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि रविवार को पूर्व कांग्रेसी नेता मिलिंद देवड़ा ने सुबह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और दोपहर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए थे। इस अवसर पर यह सभी कार्यकर्ता मिलिंड देवड़ा के साथ थे। इसी वजह से आज मुंबई प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद मांद्रेकर, पूर्व नगरसेवक सुशीबेन शाह, सुनील नरसाले, रामबचन मुरारी, हंसा मारू, पूर्व नगरसेविका अनिता यादव, दक्षिण मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश यादव, मुंबई कांग्रेस महासचिव प्रकाश राऊत और त्र्यंबक तिवारी समेत 23 कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निलंबित कर दिया है।

हालांकि सोमवार को मुंबई प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई थी। इन कार्यकर्ताओं ने मिलिंद देवड़ा के कदम को गलत बताया। इनमें विधायक अमीन पटेल, वरिष्ठ नेता भवरसिंह राजपुरोहित, नगर पालिका में पूर्व विपक्ष नेता ज्ञानराज निकम, किशन जाधव, अशफाक सिद्दीकी, पूरन दोशी और अन्य नेता शामिल थे। यह सभी मिलिंद देवड़ा के पिता स्वर्गीय मुरली देवड़ा के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। इन लोगों ने कहा कि हम सदैव कांग्रेस के साथ हैं और सदैव रहेंगे। जो लोग गए हैं उनसे पार्टी की ताकत बिल्कुल कम नहीं होगी।

Tehran/Washington : ईरान झुकने को तैयार नहीं, अमेरिका हाइपरसोनिक मिसाइल ‘डार्क ईगल’ तैनात करेगा

तेहरान/वाशिंगटन : (Tehran/Washington) अमेरिका-इजराइल के साथ लड़ाई में अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई (Supreme Leader Ali Khamenei) और शीर्ष सैन्य कमांडरों को खो चुका...

Explore our articles