spot_img

Mandsaur : मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता को तीसरी बार मिलेगा ‘संसद रत्न अवार्ड’

प्राइम पॉइंट फाउंडेशन 17 फरवरी को नई दिल्ली में करेगा सम्मानित
मंदसौर : (Mandsaur)
मध्य प्रदेश के मंदसौर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता (Sudhir Gupta) तीसरी बार संसद रत्न अवार्ड (Sansad Ratna Award) से सम्मानित होने जा रहे हैं। उन्हें आगामी 17 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में एक समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा राकांपा के अमोल रामसिंग कोल्हे और कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा को भी यह सम्मान मिलेगा।

प्राइम पॉइंट फाउंडेशन(Prime Point Foundation) पूरे देश के सांसदों को उनके लोकसभा कार्यकाल में निरंतरता और उनके प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग श्रेणी में यह पुरस्कार देता है। इस पुरस्कार की स्थापना भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की सलाह पर की गई थी। उन्होंने 2010 में चेन्नई में पहले पुरस्कार समारोह का उद्घाटन किया था। नामांकित व्यक्तियों का चयन कानून और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति की अध्यक्षता वाली एक प्रतिष्ठित जूरी समिति करती है।

संसदीय समितियों के महत्व को ध्यान में रखते हुए वर्तमान 17वीं लोकसभा से शुरू होने वाले संसद महारत्न पुरस्कारों के लिए तीन स्थायी समितियों का भी चयन किया गया है। नामंकित किये गए सांसदों में भाजपा के सुधीर गुप्ता, राकांपा के अमोल रामसिंग कोल्हे और कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा हैं। सांसद सुधीर गुप्ता ने उक्त पुरस्कार क्षेत्र की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह ही मेरी ऊर्जा है, जो मुझे कार्य करने के सदैव प्रेरित करती है।

Explore our articles