spot_img

Noida : परिवारिक विवाद में ईरानी महिला की मौत, चार घायल

नोएडा : (Noida) नोएडा सेक्टर-116 (Noida Sector-116) में शुक्रवार को परिवारिक विवाद में हुए मारपीट में एक ईरानी महिला की मौत हो गई। चार सदस्य घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना के संबंध में ईरानी दूतावास को सूचना दे दी गई है।पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंद्र ने शनिवार को यह बताया कि ईरान के रहने वाले नासिर उर्फ असलम, फिरोज और उनके रिश्तेदार दाऊद, उसकी बहन रुबिया और अन्य सदस्य सेक्टर-116 में एक किराए के मकान में रहते हैं। ये लोग दिल्ली में कपड़े का कारोबार करते हैं।

फिरोज की बेटी जीनत (23) की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। शुक्रवार देर रात फिरोज और दाऊद के पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया है। हमले में जीनत और वहां मौजूद दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने जीनत को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतका के चाचा नासिर उर्फ असलम ने दाऊद और दाऊद की बहन रुबिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles