spot_img

Kolkata: बंगाल में मौसम ने ली करवट, तापमान में बढ़ोतरी

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मकर संक्रांति से पहले मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ है। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

अधिकतम तापमान भी 25.3 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान 12 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। उत्तर बंगाल में अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में हालांकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब है।

इसके कारण वहां अभी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वैसे पश्चिम बंगाल में बहुत अधिक ठंड नहीं पड़ती है। दिसंबर महीने के मध्य से लेकर जनवरी महीने के पहले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान अधिक से अधिक 14 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचता है।

Bengaluru : आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा, “हम यहां दबदबा बनाने आए हैं”

बेंगलुरु : (Bengaluru) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा (Royal Challengers Bengaluru wicketkeeper-batter Jitesh Sharma) ने साफ कर दिया है कि टीम का...

Explore our articles